Budget 2026: What has become more expensive and what has become cheaper?
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा।
- 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी।
- कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी।
- शुगर की दवाई सस्ती होगीं
- विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं।
- सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगे। वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइज पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया है।
ये प्रोडक्ट हो जाएंगे महंगे
वित्त मंत्री ने बताया है कि शराब, स्कैप और खनिज महंगे हो जाएंगे। वहीं वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026‑27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP के 4.3% रहने का अनुमान है।
