Illegal Liquor Seized In Garhakota
सागर: Sagar जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पेटी देसी शराब, एक मालवाहक पिकअप वाहन और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा-रहली मार्ग स्थित संजरा तिगड्डा पर पुलिस ने बीती रात घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीले रंग की मालवाहक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवम दुबे के निर्देशन में पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 6 पेटी देसी मदिरा प्लेन बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से प्रेम नारायण पिता ओमकार पटेल निवासी रहली और संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ-सट्टे की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
