Cockroach Janta Party Goes Viral On Instagram
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों “Cockroach Janta Party” नाम का एक व्यंग्यात्मक प्लेटफॉर्म तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही दिनों पहले शुरू हुए इस इंस्टाग्राम पेज ने 66 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाकर सभी को चौंका दिया है।
Instagram पर मौजूद इस पेज पर अब तक करीब 50 पोस्ट शेयर किए जा चुके हैं, जिनमें तस्वीरें और छोटे वीडियो शामिल हैं। पेज खुद को “युवाओं का, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए राजनीतिक मंच” बताता है।
इस प्लेटफॉर्म को अभिजीत डिपके नाम के व्यक्ति ने बनाया है, जो खुद को “Cockroach Janta Party” का संस्थापक अध्यक्ष बताते हैं। वेबसाइट के फुटनोट में साफ लिखा गया है कि यह एक व्यंग्य (Satire) आधारित प्रोजेक्ट है।
वेबसाइट पर एक फॉर्म भी दिया गया है, जिसे भरकर लोग कथित तौर पर इस “पार्टी” से जुड़ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर इस प्लेटफॉर्म के मीम्स, वीडियो और राजनीतिक व्यंग्य तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स इसे युवाओं की नाराजगी और मौजूदा राजनीति पर तंज के रूप में देख रहे हैं।
फॉलोअर्स की बात करें तो Aam Aadmi Party के इंस्टाग्राम पर करीब 19 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि Bharatiya Janata Party के लगभग 87 लाख और Indian National Congress के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
कुछ ही समय में इतने बड़े स्तर पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद “Cockroach Janta Party” सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
