Dhurandhar 2 OTT Release Date Announced
मुंबई: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद यह फिल्म 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून की शाम 7 बजे रखा गया है।
फिल्म के ओटीटी रिलीज की जानकारी जियो-हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट में लिखा गया, “आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा।”
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 1144 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 1795 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ अब भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को मिलाकर इस फ्रेंचाइजी ने दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और ब्रजेंद्र काला जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
