Thalapathy Vijay Takes Oath as Tamil Nadu Chief Minister, Marks New Political Era
Thalapathy Vijay ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
समारोह में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi भी मौजूद रहे। विजय ने उनके साथ मंच साझा किया। कांग्रेस उन प्रमुख दलों में शामिल रही जिसने सरकार गठन के लिए टीवीके को समर्थन दिया।
कई मंत्रियों ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री विजय के साथ एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
परिवार और फिल्म जगत की मौजूदगी
समारोह में विजय के माता-पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता S. A. Chandrasekhar तथा शोभा चंद्रशेखर विशेष रूप से मौजूद रहे। अभिनेत्री Trisha Krishnan और उनकी मां ने भी समारोह में हिस्सा लिया।
ऐसे बना सरकार का समीकरण
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 120 विधायकों का समर्थन मिला, जिसके बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, हालांकि उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। बाद में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई(एम) सहित सहयोगी दलों ने समर्थन देकर सरकार गठन का रास्ता साफ किया।
1967 के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव
विजय का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक माना जा रहा है। वर्ष 1967 के बाद यह पहला मौका बताया जा रहा है जब राज्य में किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनी है। राज्यपाल ने नई सरकार को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है।
