Rohit Sharma Set for TV Debut, New Show Teaser Creates Buzz Among Fans
Rohit Sharma अब क्रिकेट मैदान के बाद टीवी स्क्रीन पर भी अपना नया अंदाज दिखाने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही एक नए टीवी शो में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है।
टीजर में रोहित शर्मा अपने फैंस के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान फैंस उनसे उनका चर्चित डायलॉग “कोई गार्डन में नहीं घूमेगा” बोलने की मांग करते हैं। बार-बार यही डायलॉग सुनकर रोहित मजाकिया अंदाज में परेशान नजर आते हैं और फिर फोन कर घर पर गार्डन का काम रुकवाने की बात कहते हैं।
टीजर के आखिर में रोहित शर्मा कहते हैं, “दो लाइनें क्या बोल दीं, इतनी वायरल हो गईं… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?”
हालांकि अभी तक शो के नाम और कॉन्सेप्ट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह शो Sony TV पर प्रसारित किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट अंदाज में नजर आएंगे रोहित
बताया जा रहा है कि शो में रोहित शर्मा अपनी हाजिरजवाबी, मजाकिया अंदाज और दिलचस्प बातचीत से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि मैदान के बाहर भी रोहित का अंदाज उतना ही शानदार होगा जितना क्रिकेट में देखने को मिलता है।
टीवी की दुनिया में क्रिकेटर्स की एंट्री नई नहीं
रोहित शर्मा से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। Sourav Ganguly, Navjot Singh Sidhu, Harbhajan Singh, Wasim Akram और S. Sreesanth जैसे नाम पहले ही टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा का यह नया टीवी सफर दर्शकों को कितना पसंद आता है।
