Lucknow Police Cracks Temple Chain Snatching Case, 4 Notorious Criminals Arrested After Scanning 500 CCTV Footages
Uttar Pradesh Police की वजीरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने मंदिर में श्रद्धालु से चैन लूटने की वारदात का बड़ा खुलासा करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई Kamlesh Dixit के निर्देशन में की गई। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की और उन्हें रेजीडेंसी इलाके के पास से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैदर अली, साहिल, सारिक और इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से छीनी गई सोने की चैन भी बरामद कर ली है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और स्कूटी को भी जब्त किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट और चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ Lucknow समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी पश्चिमी ने इस सफलता पर वजीरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए टीम को 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
