CM Takes Strict Action in Bargi Cruise Tragedy: Staff Terminated, Manager Suspended
मध्य प्रदेश: के Jabalpur स्थित Bargi Dam में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने लापरवाही के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
इसके अलावा होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
यह कार्रवाई प्रशासन की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त संदेश भी देती है।
