Elephant Attack in Anuppur: 3 Family Members Targeted, Woman Killed, Two Injured
मध्य प्रदेश: के Anuppur जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के तीन लोग शिकार हो गए। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक और 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना जिला मुख्यालय से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर भोलगढ़ ग्राम पंचायत के बरबसपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य खेत से काम कर लौट रहे थे, तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवक और बच्चा घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं, क्योंकि मृत महिला के शव के पास अभी भी हाथी मौजूद है। हाथी की गतिविधि के चलते शव को मौके से हटाया नहीं जा सका है।
वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण मिलकर हाथी को वहां से हटाने और शव को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र के पास न जाने की सलाह दी है।
