IPL Betting Racket Busted in Indore: Two Held with ₹10 Lakh Cash, Mobiles and Car Seized
मध्य प्रदेश: के Indore में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा मामला सामने आया है। विजयनगर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच पर दांव लगा रहे दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्बिट मॉल के पास एक कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान कार में मौजूद दो आरोपी—आकाश जिंदल (निवासी इंदौर) और प्रियांशु जैन (निवासी नीमच)—को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए Indian Premier League (IPL) के मैच, खासकर गुजरात टाइटंस के मुकाबले पर सट्टा लगा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है। जब्त मोबाइल फोन में सट्टेबाजी से जुड़े कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
इस मामले में Parag Saini ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से नगदी, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए हैं। मोबाइल डेटा के जरिए पूरे गिरोह की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है और इस सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
