POP Fraud Case Busted in Lucknow: 3 Arrested Within 72 Hours, 1180 Bags Recovered
लखनऊ: गोसाईगंज क्षेत्र में हुए पीओपी ठगी कांड का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खुद को फर्जी फर्म का मालिक बताकर ट्रक ड्राइवर को झांसे में लिया और 1180 बोरी पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) का माल उतरवा लिया। यह ट्रक राजस्थान से बाराबंकी जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तौफीक आलम, राजाबाबू और गुलाम गौस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1180 बोरी पीओपी, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फोन के जरिए ट्रक ड्राइवर से संपर्क कर उसे फर्जी जानकारी देकर माल उतरवा लिया।
इस मामले के खुलासे में पुलिस ने सर्विलांस और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
