Fire-spewing earth, suffocating air—the dark truth of illegal brick kilns in Shivnarayan.Fire-spewing earth, suffocating air—the dark truth of illegal brick kilns in Shivnarayan.
धार्मिक नगरी आस्था का केंद्र जहां शांति होनी चाहिए, वहां आज ज़हरीला धुआं है जहां भक्ति की हवा बहनी चाहिए, वहां मौत की आहट है। हम बात कर रहे हैं जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की, जहां कानून को ठेंगा दिखाकर अवैध ईंट भट्टों का साम्राज्य खड़ा हो चुका है।
जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए ये कोई दूर-दराज का इलाका नहीं, बल्कि शिवरीनारायण नगर पंचायत के ठीक आसपास का दृश्य है। मुख्य सड़क किनारे, धधकते हुए ईंट भट्टे आग की लपटें और आसमान में घुलता ज़हर, यहां एक-दो नहीं दर्जनों अवैध भट्टे खुलेआम चल रहे हैं मानो प्रशासन की आंखों के सामने ही कानून का गला घोंटा जा रहा हो। इन जहरीले धुओं से परेशान आम जनता, रोज बीमार हो रही है, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई इस प्रदूषण की चपेट में है लेकिन सवाल ये है कि आखिर उनकी सुनने वाला कौन है?
सूत्र बताते हैं ये खेल सिर्फ गरीब मजदूरों का नहीं है… बल्कि इनके पीछे बड़े रसूखदार, उद्योगपति और व्यापारी छिपे हैं। जो गरीबों को मोहरा बनाकर करोड़ों का अवैध कारोबार चला रहे हैं
आखिर इतने बड़े भट्टे कैसे चला सकते हैं? एक तरफ सरकार प्रदूषण रोकने की बात करती है, फ्लाई ऐश ईंटों को बढ़ावा देती है… लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि खनिज विभाग की सुस्ती ने… पूरे क्षेत्र को प्रदूषण का अड्डा बना दिया है। सबसे बड़ा सवाल… क्या खनिज विभाग को ये धधकते भट्टे दिखाई नहीं देते? या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है?
