Frog Found Frozen Inside Ice at Ghantaghar Juice Center, Sparks Panic
बर्फ के अंदर जमा हुआ था मेढ़क,घंटाघर चौपाटी जूस सेंटर की घटना मचा हड़कप, व्यापारियों में भारी आक्रोश बर्फ फैक्ट्री का संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग, संबंधित विभाग पर उठे सवाल,देखिये वीडियो
कोरबा के घंटाघर चौपाटी में एक जूस दुकान की बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश है, वहीं खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के घंटाघर चौपाटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जूस दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ के भीतर से मरा हुआ मेंढक निकल आया।
इस चौंकाने वाली घटना ने न केवल मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान पर जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा गया, तभी उसमें से मृत मेंढक दिखाई दिया।

लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। यदि बर्फ जैसी बुनियादी चीज में इस तरह की गंदगी और असावधानी सामने आ रही है, तो अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियमित जांच और निगरानी की कमी के कारण ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी में एक जूस सेंटर के संचालक दुकान पर यह घटना सामने आई है जहां जानकारी मिली कि निहारिका क्षेत्र अंतर्गत एक दुकान से बल्ब खरीद कर लाया गया था वही उसे दुकानदार के द्वारा फैक्ट्री से थोक में लाकर बेचा जा रहा है। चौपाटी संघ में मांग की है कि पर्फ फैक्ट्री के संचालक और बेचने वाले के खिलाफ थोड़ी सी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बर्फ दुकान के संचालक डी गुप्ता ने बताया कि वह बर्फ का डिपो चलता है सुभाष चौक पर दुकान है और कई फैक्ट्री से बर्फ लेकर आता है अब कहां से बर्फ आया है यह उसे नहीं पता और जिस बर्फ में मेंढक मिला है वह बस उसके डिपो की है यह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित बर्फ और खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें फूड पॉयजनिंग, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।
खाध एवं औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है वह इस मामले में जांच की जाएगी जहां-जहां बर्फ फैक्ट्री है।
