Barrister Asaduddin Owaisi Campaigns in Assam for the First Time
असम में पहली बार चुनाव प्रचार के लिए Asaduddin Owaisi पहुंचे। उन्होंने AIUDF के स्टार कैंपेनर के तौर पर बरपेटा में चुनावी सभा को संबोधित किया।
AIUDF की महिला उम्मीदवार मिनाक्षी रहमान के समर्थन में बरपेटा के विभिन्न इलाकों में ओवैसी ने प्रचार किया। बरपेटा के पाकाबेतबारी विधानसभा क्षेत्र में AIMIM अध्यक्ष और 5 बार के सांसद असदुद्दीन ओवैसी विशेष रूप से सभा को संबोधित करने पहुंचे।
ओवैसी को देखने के लिए बड़ी संख्या में माइनोरिटी समुदाय के लोग जुटे। सभा में 1 लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी बताई गई, जहां लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की घोर शत्रु है। उन्होंने Himanta Biswa Sarma की भी आलोचना की और कहा कि पिछले 70 वर्षों से असम के मुसलमानों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी असम में मुसलमानों पर अत्याचार होता है, तब कांग्रेस मौन दर्शक बनी रहती है।
सभा के दौरान ओवैसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि असम के मुसलमानों पर अत्याचार अब और नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर अत्याचार करना है तो पहले उन्हें गोली मारनी होगी।
ओवैसी ने लोगों से अपील की कि वे AIUDF प्रत्याशी मिनाक्षी रहमान को जिताकर अपना दायित्व निभाएं।
