AAP Removes Raghav Chadha from Rajya Sabha Deputy Leader Post
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सांसद Raghav Chadha को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया। उनकी जगह अब Ashok Mittal को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है।
पार्टी द्वारा भेजे गए पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय राघव चड्ढा को नहीं दिया जाए। राघव चड्ढा वर्ष 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक जारी रहेगा।
हालांकि, पार्टी ने इस फैसले के पीछे की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि वे काफी समय से पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे और AAP से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे।
27 फरवरी को जब Arvind Kejriwal को दिल्ली शराब नीति मामले में निचली अदालत से राहत मिली थी, तब भी राघव चड्ढा ने कोई बयान नहीं दिया था। वहीं, राज्यसभा में वे गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं।
नए उपनेता बनाए गए अशोक मित्तल भी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। वे जालंधर के निवासी हैं और Lovely Professional University के संस्थापक और चांसलर हैं। 2022 में वे राज्यसभा पहुंचे थे। राजनीति में आने से पहले वे एक सफल व्यवसायी रहे हैं और उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ के तहत ऑटोमोबाइल और मिठाई के कारोबार से जुड़ा रहा है।
