Domestic Dispute Turns Brutal in Hamirpur, Husband Bites Off Wife’s Nose
उत्तर प्रदेश: के हमीरपुर जिले में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद एक भयावह घटना में बदल गया। राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव में गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले पत्नी को डंडे से पीटा और फिर उसकी नाक और गाल को दांतों से बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद खून से लथपथ महिला को परिजन तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक महिला की नाक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और चेहरे पर कई गहरे घाव हैं। इलाज के दौरान उसे कई टांके लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी चिकासी क्षेत्र के बिरहट गांव निवासी अली मोहम्मद ने अपनी बेटी का निकाह फूल खान से किया था। शुरुआती समय में सब ठीक था, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना शुरू हो गई। हाल ही में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलने पर महिला का भाई मौके पर पहुंचा और बहन की हालत देखकर भावुक हो गया। उसने राठ कोतवाली में आरोपी पति फूल खान और उसके पिता हबीब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
