Mock Drill in Lakhimpur Kheri
लखीमपुर खीरी से आई ये भयावह तस्वीरें किसी दंगे या बलवे की नहीं हैं। हूटर बजाती एंबुलेंस, घायलों को लेकर भागती गाड़ियां और आग बुझाती फायर ब्रिगेड की गाड़ियां—दरअसल यह सब एक मॉक ड्रिल का हिस्सा है।
शहर में ब्लैकआउट के दौरान यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसका मकसद जनता को जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के जरिए यह संदेश दिया गया कि अगर कहीं अचानक आतंकवादी हमला हो जाए, तो लोग अपने घरों में ब्लैकआउट करें और सुरक्षित तरीके से घर के अंदर ही रहें, ताकि दुश्मन की नजर उन पर न पड़े।
पूरे उत्तर प्रदेश में ब्लैकआउट के माध्यम से यह संदेश दिया गया। इस मॉक ड्रिल में पुलिस, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और फायर विभाग की टीमें शामिल रहीं।
