Chhindwara-Nagpur Highway Tragedy: Bus and Pickup Collision Leaves 8 Dead, Several Injured
छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे पर सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन और छिंदवाड़ा-पांढुर्ना बस सेवा के बीच जोरदार टक्कर हुई।
हादसे में करीब 8 लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए लोगों को लेकर जा रही थी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं और वाहन की फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
