Dhurandhar Box Office Collection Day 47: बीते साल 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली धुरंधर अब सिनेमाघरों में उल्टी गिनती गिन रही है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है उसके आधार पर धुरंधर की कमाई पर भी असर देखने को मिल रहा है।
धुरंधर का कलेक्शन डबल डिजिट से घिसककर अब सिंगिल डिजिट में आ गया और मूवी आखिरी लड़ाई लड़ती दिख रही है। लेकिन रिलीज के 47वें दिन धुरंधर ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कमबैक करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस मूवी ने कितनी कमाई की है।
