बॉर्डर 2 की रिलीज को बस 2 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सनी देओल से लेकर वरुण धवन और अहान शेट्टी मूवी को देशभर की ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए अपनी जी-जान लगा रहे हैं। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर किस कदर लोगों में क्रेज है, इस बात का अंदाजा आपको सोशल मीडिया पर लग ही जाएगा।
बॉर्डर 2 की रिलीज से बस कुछ दिन पहले ही अब भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को ज्वाइन किया है। उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
