Young Woman Found Hanging in Bamboo Grove, Family Alleges Murder
सुपौल: में सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां बांस बाड़ी में फंदे से लटकी एक युवती का लाश मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है.
मृतका की पहचान 18 वर्षीय BA की छात्रा डेजी कुमारी के रूप में हुई है. यह घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रहठा गांव की बताई जा रही है. बताया गया कि किसनपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज मंडल की पुत्री डेजी कुमारी एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी नानी गांव त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रहठा गांव आई थी, देर रात युवती पडोसी के घर हल्दी मेहंदी की रश्म में शामिल हुई थी. मेहंदी की रश्म के बाद वो हाथ धोने के लिए एक चापा कल पर गई. आरोप है की उसी दौरान कुछ युवकों ने युवती को वहाँ से उठा लिया और गलत नियत से बांस बाड़ी लेकर चला गया
इधर जब काफी देर तक युवती लापता रही तो उसके परिजन युवती की खोज में जुट गई. इसी बीच देर रात ही किसी ने कहा की बांस बाड़ी में एक युवती की फंदे से लटका हुआ है. जिसके बाद वहां परिजन पहुंचे तो देखा की दुपट्टा के सहारे पेड़ से युवती फंदे से झूल रही है, आनन फ़ानन में परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गया, जहां चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया.
जिसके बाद परिजन इसकी सुचना त्रिवेणीगंज पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है,आज सबेरे FSL की टीम,साइबर थाना एवं डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने आरोप है कि गलत नीयत से युवती को उठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है और बाद में युवती की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है, परिजन ने पुलिस से इस मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. हत्या है या कुछ और मामला है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
त्रिवेणीगंज SDPO विभाष कुमार ने कहा की घटना की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी.
