गोरखपुर में 4TV न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। बक्सीपुर स्थित एक मिनारा मस्जिद के पास लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ा बिजली का पोल आखिरकार बदला जाने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पोल 11 केवी हाई-वोल्टेज लाइन के नीचे होने के कारण राहगीरों और मस्जिद आने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ था।
गौरतलब है कि यह जर्जर पोल बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित था। बावजूद इसके, लंबे समय तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 4TV न्यूज़ ने इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया।
सोमवार को विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुराने जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
इलाके के निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने और विभाग का ध्यान आकर्षित कराने के लिए 4TV न्यूज़ का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: ज़फ़र खान
स्थान: गोरखपुर
