Fuel Shortage in Burhanpur: Petrol Runs Out at Pushpak Bus Stand Pump, Consumers Face Trouble
मध्य प्रदेश: के Burhanpur जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां शहर के पुष्पक बस स्टैंड स्थित मिर एंड कंपनी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया है।
बताया जा रहा है कि ऊपर कंपनी से सप्लाई प्रभावित होने के कारण पेट्रोल वितरण बंद हो गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के बीच स्थित यह पेट्रोल पंप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों की पहली पसंद माना जाता है। ऐसे में पेट्रोल खत्म होने से सबसे ज्यादा असर दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों पर पड़ा है, जो 15 से 20 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें बिना पेट्रोल लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण ज्यादातर लोगों को निराशा ही हाथ लगी। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी स्तर पर सप्लाई प्रभावित होने की वजह से यह स्थिति बनी है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि बढ़ती कीमतों के चलते जानबूझकर पेट्रोल वितरण रोका जा रहा है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल लोग जल्द से जल्द पेट्रोल सप्लाई बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
