Action taken against bribery in Kishanganj, two employees of the mining department arrested.
भागलपुर। बिहार के किशनगंज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग के दो कर्मचारियों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपियों में खनन विभाग के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी और चपरासी सरोज कुमार सिंह शामिल हैं दोनों की गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के दुमुरिया स्थित एक चाय की दुकान पर की गई।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहम्मद हबीब आलम से रिश्वत की मांग की गई थी शिकायत मिलने के बाद पटना से आई सतर्कता विभाग की टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया जबकि चपरासी सरोज कुमार सिंह को 7 हजार रुपये लेते पकड़ा गया।सतर्कता विभाग के डीएसपी मोहम्मद आसिफ इकबाल अंसारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों पर अवैध धन रखने का भी आरोप है दोनों आरोपियों को भागलपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
