Angry at his wife's refusal to bid him farewell, the young man climbed a tower.
सोनभद्र: जिले के राबर्ट्सगंज के छपका गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ गया , टॉवर पर चढ़े देख कर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया, वही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने युवक से बात कर उसे समझा बुझाकर घंटों के बाद नीचे उतरवाया। पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचे युवक के पत्नी की विदाई ससुराल वालों द्वारा नहीं किया जा रहा था जिससे नाराज होकर युवक टॉवर पर चढ़ गया था।
करमा थाना क्षेत्र निवासी विश्राम आज अपनी पत्नी की विदाई कराने राबर्ट्सगंज के छपका मोहल्ले पहुंचा था। लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा विदाई न किए जाने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवक ने गुस्से और हताशा में आकर बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।
ऊंचाई पर युवक को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।
गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने युवक को सुरक्षित कब्जे में लेकर परिजनों से बातचीत शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था,जिसके चलते यह पूरा मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोहल्ले का मामला।
