Fire Near Petrol Pump in Nalanda Averted in Time, Major Accident Prevented
नालंदा: बिहार के नालंदा थाना क्षेत्र में पेट्रोल टंकी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क किनारे झाड़ियों में आग लगा दी गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में खतरे की स्थिति पैदा हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा अग्निशमन दल
झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना दी गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
10 मिनट में हो सकता था बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि आग की लपटें काफी तेज थीं और यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास स्थित पेट्रोल टंकी इसकी चपेट में आ सकती थी। इतना ही नहीं, सड़क किनारे खड़ी दो बसें भी आग की जद में आने का खतरा था।
समय पर कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान
अग्निशमन टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगाने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
