उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली ने देर रात कोषागार पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार संभालते ही प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चन्द्र प्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र मौजूद रहे।
इसके अलावा एसडीएम विपिन कुमार मोरल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास भाई चौहान सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न विभागों के कार्यों को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
