उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आवारा पशु के हमले में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
यह घटना जलेसर थाना क्षेत्र के बेरनी गांव की है। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र कुमार खेतों में आवारा पशुओं को भगाने के लिए गए थे। इसी दौरान एक आवारा पशु ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
