कानपुर देहात में समाधान दिवस बना मजाक? कोई अधिकारी मोबाइल में व्यस्त, तो किसी अधिकारी के समाधान दिवस में सोने का दावा वीडियो हुआ वायरल
एंकर जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद में आयोजित समाधान दिवस की कुछ तस्वीरों ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहां अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए मौजूद रहते हैं, वहीं सामने आई तस्वीरों को लेकर दावा है कि कोई अधिकारी मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त नजर आया, तो एक अधिकारी के नींद में होने की बात कही जा रही है।
यह रसूलाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस की तस्वीरें बताई जा रही हैं।
पहली तस्वीर में खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह चौहान कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह समाधान दिवस के दौरान नींद लेते नजर आए
वहीं दूसरी तस्वीर में लोक निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारी के हाथ में मोबाइल फोन दिखाई दे रहा है। दावा है कि अधिकारी समाधान दिवस के दौरान मोबाइल पर फेसबुक रील देखने में व्यस्त थे।
अब सवाल यह है कि समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, अगर वही इस तरह नजर आएंगे तो जनता की शिकायतों का समाधान किस तरह होगा?
समाधान दिवस सरकार की उस व्यवस्था का हिस्सा है, जिसका मकसद आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। लेकिन रसूलाबाद से सामने आई इन तस्वीरों और निर्माण से जुड़े आरोपों ने व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।
