जालौन। जनपद जालौन के छिरिया सलेमपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह आमखेड़ा-श्रावन मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, हादसे में प्लैटिना मोटरसाइकिल (UP 92 S8 495) सवार विपिन पुत्र विजय सिंह (33 वर्ष), निवासी ग्राम उमरी, थाना रेंडर, जनपद जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: भीम राजावत
स्थान: जालौन, उत्तर प्रदेश
