Work on the Tamkuhira Varanasi highway continues on a war footing.
उत्तर प्रदेश।के जनपद कुशीनगर से है जहां तमकुही राज से वाराणसी तक के हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस हाइवे के बनने से तमकुही राज से वाराणसी की दूरी लगभग 90 किलोमीटर कम हो जाएगी। यह हाईवे तमकुही राज से शुरू होकर मझौलीराज, सलेमपुर और बिहार के गोपालगंज जिले होते हुए वाराणसी तक जाएगा।
इस परियोजना के तहत एन एच 727 बी का निर्माण हो रहा हैं। जिसकी लागत 338 करोड 99 लाख रुपए हैं
इस हाइवे के निर्माण से तमकुहीराज , बिहार, बलिया और वाराणसी के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।
हम अगर यातायात की बात करें तो टैक्सी से जाने में तमकुही राज से वाराणसी तक लगभग 4 घंटे समय लगेंगे और किराए के रूप में 520 से लेकर 639 भाड़ा लगेगा, अगर हम ट्रेन की बात करें तो तमकुही राज से वाराणसी तक ट्रेन से यात्रा करने में लगभग 8 घंटे 28 मिनट लगते हैं निजी साधन से जाने के लिए कार के द्वारा तमकुहीराज से वाराणसी तक यात्रा करने में लगभग 3 घंटे लगेंगे ।
