Allegations of corruption in Mundhari Panchayat of Mahoba Jaitpur development block, Pradhan opens front
विकास खण्ड जैतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंढारी के ग्राम प्रधान पूरन लाल रायकवार ने ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों के बदले सचिव द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है।
प्रधान पूरन लाल रायकवार के अनुसार, कमीशन न देने पर विकास कार्यों में जानबूझकर देरी की जाती है और फाइलों को रोका जाता है, जिससे ग्राम पंचायत का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
मामले को लेकर ग्राम प्रधान ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, सचिव पक्ष की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है।
