The SIR (Special Investigation Report) work is in its final stages
बदायूं। जनपद में एस आई आर (सारांश पुनरीक्षण) का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस दौरान मतदाता सूची-2026 जारी होने के बाद कई लोगों के नाम कटने और नोटिस जारी होने की शिकायतें सामने आई हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी नेतृत्व में सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। मोहल्ला नई सराय सहित अन्य क्षेत्रों के अनेक लोगों ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची से हट गया है, जिससे वे पुनः नाम दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं।
गांवचंदननगर खरैर एवं आसपास के गांवों से आए लोगों ने भी कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया सरल कराने और जल्द समाधान की मांग की।
