एटा। जिले में करीब दो घंटे से हो रही लगातार बारिश के बीच कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित रामेश्वरम होटल के पास एक करीब 50 साल पुराना विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, पेड़ गिरने से जीटी रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला और सड़क पर यातायात सामान्य कराने के प्रयास शुरू किए।
प्रशासन की ओर से पेड़ हटाने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि जीटी रोड पर आवागमन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी, एटा
