Students showcased their talent at the Science, Art, and Craft exhibition held at Gyan Deep Central School.
ज्ञानदीप सेंट्रल स्कूल शेरपुर,मुजफ्फरपुर के छात्रों द्वारा शिक्षकों के सहयोग से विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने रोबोटिक्स, सौर ऊर्जा, भू-ऊर्जा, जल संरक्षण, कृषि नवाचार, स्मार्ट सिटी और एआई आधारित उपकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित दैनिक जीवन में उपयोग पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
इतना ही नहीं कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों ने पेंटिंग, वॉटर कलर आर्ट, पॉटरी, हैंडमेड सजावटी आइटम, पेपर आर्ट, वेस्ट-मैटेरियल से बेस्ट क्राफ्ट तथा विभिन्न पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक कृति में उनकी कल्पनाशीलता और कौशल दिखाई दी। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए कई मॉडलों ने वास्तविक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान को सरल भाषा में समझाया।
प्रदर्शनी का उद्धघाटन बोचहाँ विधायक बेबी कुमारी,मेयर निर्मला साहू,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उषा सिन्हा,युवा राजद नेता अहमद रज़ा,पंचायत समिति संतोष कुमार ने सयुंक्त रूप से फ़ीता काटकर किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों का ज्ञानदीप सेंट्रल स्कूल के संस्थापक संतोष झा,शिक्षक सुहैल आज़मी,साक्षी मिश्रा,सर्वेश मिश्रा,अनीश आर्या,स्वेता कुमारी,गौरव बासु,राहुल कुमार,सुमन मैम,स्नेहा मैम सहित सभी शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया।
