जालौन। जालौन कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 में वांछित चल रहे राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजबहादुर यादव (62 वर्ष), स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र हैं और जालौन के मोहल्ला धुँवाताल के निवासी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।जालौन पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसी तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
