हाथी गेट। हाथी गेट स्थित एक मिठाई की दुकान से खरीदी गई मिठाई में कथित रूप से जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
आरोप है कि आशू मिष्ठान भंडार से खरीदी गई मिठाई के डिब्बे में जिंदा कीड़े दिखाई दिए। ग्राहक ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वह मिठाई वापस करने दुकान पर पहुंचा।
पीड़ित का आरोप है कि दुकान पर मौजूद कर्मचारियों ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मिठाई की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।
