एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अशोक नगर में किराए के कमरे में एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अर्चना के रूप में हुई है, जो मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के लखोरा गांव की रहने वाली थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
