Fatehpur Breaking: Major road accident on NH-2 due to dense fog, one dead, 15 injured.
फतेहपुर। जिले में घने कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास NH-2 पर करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे में रोडवेज बस, अर्टिगा कार, डंपर, लोडर और ट्रक सहित कई वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
