एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के जानीपुर गांव में खेत पर बने एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर रूपेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद ही चोरी हुए सामान और नुकसान की वास्तविक जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
