हापुड़ नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था तथा किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हापुड़ को सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस दौरान प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आबिद सेफी, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, धर्मवीर कश्यप, राजीव गुप्ता, नितिन निर्वाण, इरफान सेफी, अशोक शर्मा, सतीश चंद शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
