झांसी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान अहमद के जनाज़े में शामिल होने के लिए उनके भाई अली अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिल गई है। पैरोल मिलने के बाद उन्हें कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच झांसी जिला कारागार से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने के लिए झांसी जिला कारागार जा रहे थे। इसी दौरान पूँछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
अबान की मौत के बाद अली अहमद ने अपने भाई के अंतिम संस्कार और जनाज़े में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें भारी पुलिस बल की निगरानी में झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अली अहमद को कड़ी निगरानी में प्रयागराज ले जाया गया, जहां वह अपने भाई अबान अहमद के जनाज़े में शामिल होंगे।
