बिजनौर। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2 किलो 80 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सदर चौकी प्रभारी प्रशांत राणा के नेतृत्व में की गई।
आरोपी के कब्जे से बरामद गांजे को जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
