बिजनौर। जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव नींदड़ू में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बाप-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
