The excise department arrested two businessmen with 27 liters of English liquor.
होली पर्व में शराब की जमकर खपत होने की सूचना पर उत्पाद और जिला पुलिस टीम सतर्क और सजग है। जिस क्रम में उत्पाद विभाग द्वारा अभियान चलाकर विभिन्न सड़कों पर वाहन जांच की जा रही है।
इस दौरान जिला के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया रेलवे ढाला के निकट एक चार चक्का महंगी कार को रोका गया था। जिसकी तलाशी लिए जाने पर 26.910 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया था। मौके से ही दो कारोबारी गिरफ्त में लिए गए थे।
मद्य निषेध निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया ढाला के पास वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान कार संख्या – बीआर 01 बीपी 7752 नंबर की एक हुंडई कार पहुंची। जिसके बोनट के नीचे इंजन पर छिपाकर रखे गए अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त कार से कुल 26.910 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया था।
मौके से ही कार चालक मो साबिर और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया था। छापामारी टीम में उनके अतिरिक्त एएसआई महेश कुमार,बौआ लाल राय और उत्पाद बल की टीम शामिल थे।
