बहराइच/नानपारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नानपारा नगर इकाई द्वारा “राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे विद्यार्थी सप्ताह के द्वितीय दिवस पर श्री शंकर इंटर कॉलेज, नानपारा में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर एबीवीपी की ओर से प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ज्वल मिश्र तथा विभाग संगठन मंत्री अंकुल जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक अनुष्का सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साकेत, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर सह मंत्री सौरभ तिवारी, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, शिक्षिका निशु जी, शिक्षिका निशा जी सहित परिषद के कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
