बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, नगर के डी-वन क्षेत्र स्थित एक प्रोफेसर के मकान में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सुबह जब पड़ोसियों ने मकान के टूटे हुए ताले देखे तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल नेपानगर पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही नेपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मकान से कितने सामान या नकदी की चोरी हुई है। पुलिस घर के मालिक के आने के बाद चोरी हुए सामान का आकलन करेगी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।
