A middle-aged man sleeping outside his house was brutally murdered with a sharp weapon
लखीमपुर: खीरी शहर स्थित पीके इंटर कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां रखी प्लास्टिक की पाइप लाइनों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया, जिसे देख कॉलेज प्रशासन और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में जल जीवन मिशन के कार्य हेतु प्लास्टिक की भारी मात्रा में पाइपें जमा करके रखी गई थीं। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने प्लास्टिक की पाइपों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सरकारी संपत्ति को लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे कॉलेज की मुख्य इमारतों तक फैलने से रोका। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या किसी की लापरवाही।
