Sambhal: Villagers Protest at Kaila Devi Police Station Over Repeated Thefts
संभल: जिले के थाना कैला देवी और खिरनी चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शनिवार को परेशान ग्रामीणों ने थाना कैला देवी पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन गांवों में किसानों के ट्यूबवेल से स्टार्टर, केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इन घटनाओं के चलते किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में थाना कैला देवी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, साथ ही चोरी किया गया सामान भी बरामद किया जाएगा।
