Odisha Parab 2026: Guwahati’s Radisson Blu Showcases Odisha’s Cultural Grandeur
गुवाहाटी: के होटल रेडिसन ब्लू में उड़ीसा परब 2026 का आयोजन किया गया, जहां तीन दिवसीय सांस्कृतिक और पर्यटन महोत्सव के जरिए ओडिशा की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया जा रहा है। इस आयोजन के चलते गुवाहाटी मानो मिनी ओडिशा में तब्दील हो गया है।

महोत्सव में ओडिशा की कला, हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक व्यंजन और पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग इस उत्सव में पहुंचकर ओडिशा की सांस्कृतिक आत्मा और पर्यटन संभावनाओं का आनंद ले रहे हैं।

